नंदा देवी मेला-2026 की तैयारियों को लेकर पटाल बाजार का निरीक्षण, जिलाधिकारी ने विगत दिवस व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए थे निर्देश

 

नंदा देवी मेला-2026 की तैयारियों को लेकर पटाल बाजार का निरीक्षण, जिलाधिकारी ने विगत दिवस व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए थे निर्देश

 

अल्मोड़ा। आगामी नंदा देवी मेला-2026 की भव्यता और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर के प्रमुख पटाल बाजार का संयुक्त निरीक्षण किया गया। बीते दिनों जिलाधिकारी द्वारा बैठक में व्यवस्थाओं को समय रहते दुरुस्त करने के कड़े निर्देश दिए गए थे, जिसके अनुपालन में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय जायजा लिया।

 

 

 

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों और स्थानीय प्रतिनिधियों ने बाजार क्षेत्र का भ्रमण कर जल निकासी, सड़कों की स्थिति, आवश्यक मरम्मत कार्यों और सफाई व्यवस्था जैसी मूलभूत समस्याओं का बारीकी से अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान प्रमुख बिंदु:
विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी: ग्रामीण निर्माण विभाग (RES) के अधिशासी अभियंता संजय भारती अपनी पूरी तकनीकी टीम (AE एवं JE) के साथ मौके पर उपस्थित रहे।
जनप्रतिनिधियों का सहयोग: क्षेत्रीय पार्षदों—अमित साह ‘मोनू’, अर्जुन सिंह बिष्ट ‘चीमा’, वैभव पांडे एवं वंदना वर्मा ने निरीक्षण में शामिल होकर जनसमस्याओं को अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से रखा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: चंपावत में 800 साल पुराने ऐतिहासिक राजबुंगा किले का होगा पुनरुद्धार, 4.91 करोड़ से संवरेगी चंद राजवंश की विरासत

 

 

 

समस्याओं का चिह्नीकरण: पार्षदों ने मेले के दौरान उमड़ने वाली श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए पैदल मार्गों के सुधार और जल निकासी जैसी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।
जनप्रतिनिधियों का संदेश: “नंदा देवी मेला-2026 से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करना हमारी पहली प्राथमिकता है, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को किसी भी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।”

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि में अलौकिक आस्था का केंद्र: ठंड के मौसम में खिलता है भगवान शिव का अतिप्रिय दुर्लभ 'ब्रह्म कमल'

 

 

विभागीय अधिकारियों ने सभी समस्याओं का स्थलीय जायजा लेने के बाद आश्वासन दिया कि मेले से पूर्व तय समय-सीमा के भीतर सभी मरम्मत व सुधार कार्य पूरे कर लिए जाएंगे।

Advertisement