Uttrakhand News:जन-जन के द्वार” कार्यक्रम: गोपेश्वर पहुंचे सीएम धामी, कहा— मंदिरों में चोरी करने वाले बख्शे नहीं जाएंगे, यह गौहत्या जैसा महापाप

0
ख़बर शेयर करें -

चमोली (गोपेश्वर सरकार के “जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को जिला मुख्यालय गोपेश्वर पहुंचे। मुख्यमंत्री के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में आम लोगों ने फूल बरसाकर उनका भव्य स्वागत किया।
🌸भव्य रोड शो और जनता से सीधा संवाद
मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर पहुंचे, जहां प्रभारी मंत्री भारत सिंह चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनकी अगवानी की। इसके बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से पुलिस मैदान कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना हुए। इस दौरान बस स्टैंड गोपेश्वर से पुलिस मैदान तक एक भव्य रोड शो निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
पुलिस मैदान में आयोजित कार्यक्रम में जनपद भर से सैकड़ों लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। मुख्यमंत्री धामी ने आमजन की शिकायतें सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। शेष समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए उन्होंने जिला प्रशासन को कड़े निर्देश दिए। इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री से सीधा संवाद कर स्थानीय उत्पादों की जानकारी भी साझा की।
🌸विकास और महिला रोजगार पर जोर
जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में पर्यटन और धार्मिक यात्राओं में रिकॉर्ड वृद्धि हो रही है। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं का जिक्र करते हुए कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से गांव-गांव की महिलाएं रोजगार से जुड़ रही हैं और सरकार उन्हें हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।
🌸बद्रीनाथ चोरी मामले पर सख्त रुख
बद्रीनाथ धाम में हाल ही में हुई चोरी की घटना पर मुख्यमंत्री ने बेहद सख्त रुख अपनाया। उन्होंने अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा: “मंदिरों में चोरी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस तरह का कृत्य गौहत्या जैसे महापाप के समान है और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
🌸2027 चुनाव को लेकर जताया भरोसा
आगामी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने पूर्ण विश्वास जताया कि जनता को उनकी सरकार के कार्यों पर पूरा भरोसा है और देवभूमि की जनता एक बार फिर उन्हें प्रदेश की सेवा करने का अवसर देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *