Champavat News:​’आदर्श चम्पावत’ को बड़ी सौगात: CM धामी आज करेंगे टनकपुर अस्पताल में नई स्वास्थ्य सुविधाओं और डांडा ककनई में समग्र ग्राम विकास योजना का शुभारंभ

0
ख़बर शेयर करें -

माननीय मुख्यमंत्री 10 जुलाई को करेंगे टनकपुर उप जिला चिकित्सालय में नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं और डांडा ककनई में समग्र ग्राम विकास कार्यक्रम का वर्चुअल शुभारंभ

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 को जनपद चम्पावत के विकास को गति देने के लिए दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन एवं शुभारंभ किया जाएगा।

कार्यक्रम के अनुसार, माननीय मुख्यमंत्री द्वारा प्रातः 10 बजे उप जिला चिकित्सालय, टनकपुर में स्थापित नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं का वर्चुअल उद्घाटन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:"उत्तराखंड चुनाव के लिए कांग्रेस का शंखनाद: केसी वेणुगोपाल और शैलजा का भाजपा पर बड़ा हमला, कहा- एकजुट होकर लड़ेंगे और जीतेंगे"

इस अवसर पर चिकित्सालय में दो अत्याधुनिक डायलिसिस मशीनों का लोकार्पण तथा एक नवीन ईसीजी मशीन का शुभारंभ किया जाएगा।

इन आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के प्रारंभ होने से सीमांत क्षेत्र के नागरिकों और मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही उच्च स्तरीय, आधुनिक एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं का सीधा लाभ प्राप्त होगा। 

जिलाधिकारी ने कहा कि इस महत्वपूर्ण सौगात से क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा राज्य सरकार के ‘आदर्श चम्पावत – विकसित चम्पावत’ के संकल्प को एक नई और मजबूत दिशा मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  ​Uttrakhand News:कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026: 47 श्रद्धालुओं का दूसरा दल पहुंचा पिथौरागढ़, पारंपरिक अंदाज में हुआ भव्य स्वागत

इसी क्रम में, माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा प्रातः 11 बजे राजकीय इण्टर कॉलेज, डांडा ककनई से नेस्ले इंडिया एवं बीएआईएफ (BAIF) संस्था द्वारा संचालित उत्तराखंड सीएसआर–2026 (समग्र ग्राम विकास कार्यक्रम – HVDP) का वर्चुअल माध्यम से भव्य शुभारंभ किया जाएगा।

इस विशेष अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री जी डांडा ककनई क्षेत्र के ग्रामवासियों से वर्चुअल माध्यम से सीधा संवाद भी करेंगे। यह महत्वाकांक्षी कार्यक्रम क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, जल संरक्षण, सौर ऊर्जा, ग्राम अवसंरचना, महिला सशक्तिकरण, कौशल विकास एवं स्वरोजगार जैसे अनेक बहुआयामी विकास कार्यों को नई गति प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *