Almora News:​अल्मोड़ा में 4 से 10 जुलाई तक मनाया जाएगा ‘सेवा सप्ताह’, हर ब्लॉक में लगेंगे आधार कैंप

0
ख़बर शेयर करें -

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने बताया कि मुख्य सचिव, उत्तराखण्ड शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद में ‘‘सेवा सुशासन एवं समर्पण‘‘ के अन्तर्गत दिनॉंक 04 जुलाई, 2026 से 10 जुलाई, 2026 तक ‘‘सेवा सप्ताह‘‘ मनाये जाने का निर्णय लिया गया है। 

🌸इन शिविरों में आधार कैम्पों का आयोजन भी अनिवार्य रूप से किया जायेगा।

आम जनमानस की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए तथा उनकों आधार सुविधा से लाभान्वित किये जाने के लिए दिनॉंक 04 जुलाई, 2026 को जिला मुख्यालय के मल्ला महल में आयोजित किया जायेगा इस कैम्प के नोडल अधिकारी मुख्य विकास अधिकारी को नामित किया गया है। 🌸दिनॉंक 05 जुलाई, 2026 को आधार शिविर विकासखण्ड ताड़ीखेत के जी0आई0सी0 कुनेलाखेत में आयोजित किया जायेगा, इस कैम्प के नोडल अधिकारी खण्ड विकास अधिकारी ताड़ीखेत को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा के 5 गांवों में किसान जागरूकता कार्यक्रम: 110 किसानों ने सीखे आधुनिक खेती के गुर

🌸दिनॉंक 06 जुलाई, 2026 को आधार शिविर विकासखण्ड सल्ट के राजकीय इण्टर कालेज मानिला में आयोजित किया जायेगा, इस कैम्प के नोडल अधिकारी खण्ड विकास अधिकारी सल्ट को नामित किया गया है। 

दिनॉंक 07 जुलाई, 2026 को आधार शिविर विकासखण्ड स्याल्दे के राजकीय इण्टर कालेज मालीखेत में आयोजित किया जायेगा, इस कैम्प के नोडल अधिकारी खण्ड विकास अधिकारी स्याल्दे को नामित किया गया है। 

🌸दिनॉंक 08 जुलाई, 2026 को आधार शिविर विकासखण्ड लमगड़ा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय शहरफाटक में आयोजित किया जायेगा, इस कैम्प का नोडल अधिकारी खण्ड विकास अधिकारी लमगड़ा को नामित किया गया है। 

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: कोसी बैराज पहुंचे जिलाधिकारी, पेयजल आपूर्ति को शत-प्रतिशत बहाल करने के दिए कड़े निर्देश

🌸दिनॉंक 9 जुलाई, 2026 को आधार शिविर विकासखण्ड द्वाराहाट के जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छानागोलू में आयोजित किया जायेगा, इस शिविर के नोडल अधिकारी खण्ड विकास अधिकारी द्वाराहाट को नामित किया गया है। 

🌸दिनॉंक 10 जुलाई, 2026 को आधार शिविर विकासखण्ड भैसियाछाना के राजकीय प्राथमिक विद्यालय दसौ में आयोजित किया जायेगा, इस शिविर के नोडल अधिकारी खण्ड विकास अधिकारी भैसियाछाना को नामित किया गया है। 10 जुलाई, 2026 को आधार शिविर विकासखण्ड चौखुटिया के राजकीय इण्टर कालेज तड़ागताल में आयोजित किया जायेगा, इस शिविर के नोडल अधिकारी खण्ड विकास अधिकारी चौखुटिया को नामित किया गया है।

जिला सूचना अधिकारी

अल्मोड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *