Almora News:अल्मोड़ा: मानसून को लेकर प्रभारी सचिव पंकज पाण्डेय मुस्तैद, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले सरकार और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। इसी कड़ी में आज अल्मोड़ा पहुंचे प्रभारी सचिव पंकज पाण्डेय ने विकास भवन में जनपदीय अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर अल्मोड़ा पहुंचे प्रभारी सचिव ने आगामी मानसून को लेकर जिले की सड़कों, बिजली, पानी और संवेदनशील क्षेत्रों को लेकर अधिकारियों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। 

अल्मोड़ा में मानसून के दौरान आम जनता को किसी भी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए प्रभारी सचिव पंकज पाण्डेय ने खुद कमान संभाल ली है। विकास भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने जिले के सभी संवेदनशील क्षेत्रों को चिन्हित कर समय रहते सुधारने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य फोकस सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुचारु रखने पर रहा।

प्रभारी सचिव ने साफ किया कि ग्रामीण क्षेत्रों की जो सड़कें पीएमजीएसवाई (PMGSY) के अंतर्गत आती हैं, वहां बजट की थोड़ी बहुत दिक्कतें जरूर रहती हैं। लेकिन आपदा की स्थिति में सरकार के पास पर्याप्त इंतजाम हैं। किसी भी प्रकार के नुकसान की भरपाई और बंद सड़कों को तुरंत खोलने के लिए पर्याप्त संख्या में जेसीबी मशीनें तैनात रहेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand :-बड़ी खबर उपनल के अब सभी कर्मचारियों को समान कार्य समान वेतन के लिए मंज़ूरी दे दी है

🌸अब जनता को मिलेगी हर अपडेट आपदा ऐप में हुआ बड़ा बदलाव

इस बार मानसून में आम जनता की सहूलियत के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। आपदा विभाग द्वारा बनाए गए विशेष मोबाइल ऐप को अब और अपग्रेड कर दिया गया है। अभी तक इस ऐप में सिर्फ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) और स्टेट हाईवे (SH) की ही जानकारी मिल पाती थी, लेकिन अब इसमें ग्रामीण क्षेत्रों की पीएमजीएसवाई सड़कों को भी जोड़ दिया गया है। यानी अब गांव का आम आदमी भी घर बैठे जान सकेगा कि उसके क्षेत्र की सड़क खुली है या बंद।

यह भी पढ़ें 👉  #Big Breking हल्द्वानी के केवीएम पब्लिक स्कूल में खड़ी गाड़ियों में लगी आग

अल्मोड़ा पहुंचे प्रभारी सचिव पंकज पाण्डेय ने ली समीक्षा बैठक।

मानसून को लेकर सड़क, बिजली और पानी की व्यवस्था दुरुस्त रखने के आदेश।

संवेदनशील क्षेत्र चिन्हित कर आपदा से निपटने के लिए संवेदनशील इलाकों पर रखी जा रही है पैनी नजर।

ग्रामीण सड़कों को खोलने के लिए तैनात रहेंगी जेसीबी मशीनें।

अब आपदा ऐप पर नेशनल और स्टेट हाईवे के साथ ग्रामीण सड़कों (PMGSY) की भी मिलेगी पल-पल की जानकारी।

प्रभारी सचिव ने कहा कि

“मुख्यमंत्री धामी जी के निर्देश पर मैं अल्मोड़ा आया हूँ। मानसून को लेकर सड़क, विद्युत और पानी की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई है। ग्रामीण सड़कों (PMGSY) में बजट की थोड़ी समस्या रहती है, लेकिन आपदा के समय सड़कों को सुचारू करने के लिए जेसीबी मशीनें उपलब्ध हैं। इस बार आपदा ऐप में ग्रामीण सड़कों को भी जोड़ा गया है, जिससे आम जनता को हर मार्ग की सटीक जानकारी मिल सकेगी।”       

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *