Uttrakhand News:कर्णप्रयाग-नगरासू प्रकरण पर बोले CM धामी- ‘दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई, कानून हाथ में लेने वाले बख्शे नहीं जाएंगे’

0
ख़बर शेयर करें -

देहरादून: कर्णप्रयाग-नगरासू प्रकरण में निष्पक्ष कार्रवाई: मुख्यमंत्री धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कर्णप्रयाग और नगरासू में सामने आए घटनाक्रम को लेकर कहा कि सरकार, प्रशासन और पुलिस पूरी निष्पक्षता के साथ कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सभी प्रतिनिधिमंडल प्रशासनिक अधिकारियों से मिल चुके हैं और पुलिस महानिदेशक लगातार मामले की निगरानी कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा और हेमकुंड साहिब यात्रा के दौरान उत्तराखंड में रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं, ऐसे समय में सामाजिक सौहार्द बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News: मां के जयकारों से गूंजेगी सांस्कृतिक नगरी: अल्मोड़ा में आज विदा होंगी मां नंदा-सुनंदा, डोला शोभायात्रा शाम 3:30 बजे

मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया पर भ्रामक और भड़काऊ खबरें फैलाने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि कानून को हाथ में लेने या समाज को बांटने का प्रयास करने वालों पर कानूनी कार्रवाई होगी। उन्होंने प्रदेशवासियों, सिख समाज और सभी समुदायों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि उत्तराखंड देवभूमि है, जहां सभी धर्मों और श्रद्धास्थलों का सम्मान किया जाता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मामले की जांच पूरी तरह निष्पक्ष होगी और किसी भी पक्ष को न्याय से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *