Almora News:अल्मोड़ा: हवालबाग के पास कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में शोक
अल्मोड़ा के हवालबाग विकासखंड में कोसी नदी में डूबने दो युवाओ मौत हो गईं है प्राप्त जानकारी के अनुसार आज लगभग 3:30 बजे महत गांव के समीप सोनू कनवाल निवासी दोगालखोला तथा धीरज गडिया निवासी बागेश्वर की कोसी नदी में डूबने से मृत्यु हो गई है। उक्त दोनों व्यक्तियों का शव नदी से निकाल कर बेस अस्पताल पोस्ट मॉर्टम हेतु भेजा गया है। मौके पर पुलिस, एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाकर नदी से बाहर निकला दोनों युवक मृत अवस्था में पाये गए और पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।