Uttrakhand News:रुड़की तहसील में विजिलेंस का बड़ा धमाका: तहसीलदार न्यायालय का कर्मचारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार
रुड़की में विजिलेंस टीम ने तहसीलदार न्यायालय के एक कर्मचारी को कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया है। कार्रवाई के बाद पूरे तहसील परिसर में हड़कंप मचा हुआ है। विजिलेंस की टीम बंद कमरे में आरोपी कर्मचारी से लगातार पूछताछ कर रही है जबकि मौके पर भारी पुलिस बल भी तैनात है। रुड़की में विजिलेंस विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसीलदार न्यायालय के एक कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार पकड़े गए कर्मचारी का नाम संदीप बताया जा रहा है। विजिलेंस की टीम ने शिकायत के आधार पर ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया। जैसे ही कर्मचारी ने कथित रूप से रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान तहसील परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूत्रों के मुताबिक विजिलेंस अधिकारी आरोपी कर्मचारी से बंद कमरे में गहन पूछताछ कर रहे हैं। वहीं किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मौके पर पुलिस बल भी मौजूद है। फिलहाल विजिलेंस की कार्रवाई जारी है और मामले से जुड़े दस्तावेजों व अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। रिश्वत की रकम कितनी थी और शिकायत किस मामले से संबंधित थी इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। खबर लिखे जाने तक विजिलेंस की टीम मौके पर मौजूद है और कार्रवाई लगातार जारी है। मामले में जैसे-जैसे नए तथ्य सामने आएंगे, हम आपको हर अपडेट से अवगत कराते रहेंगे।