Big Breaking:चंपावत के बाराकोट में दर्दनाक सड़क हादसा: खाई में गिरते ही कार में लगी आग, एक जिंदा जला, कुल 3 की मौत

0
ख़बर शेयर करें -

ब्रेकिंग

पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में बापरु के पास खाई में गिरा वाहन। तीन लोगों के मौत की सूचना। करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन। वाहन में लगी आग। एक व्यक्ति जिन्दा जला। पुलिस प्रशासन कि टीम मोके को रवाना।

बाराकोट के बापरु में कार गहरी खाई में गिरी, दो लोगो की मोके पर ही मृत्यु, 

गाडी 300 मीटर निचे खाई मैं जा गिरी, गाडी मैं आग लग गयी, एक व्यक्ति की गाडी के  अंदर ही आग मैं जल नें से मृत्यु हो गयी 

🌸महिला और बच्चे का रेस्क्यू

गाडी मैं 6 लोग सवार बताये जा रहे हैँ, जिसमें से एक बच्चा हैँ अभी स्थिती साफ नहीं हैँ, कोई भी अधिकारी सुचना किसी अधिकारी के द्वारा नहीं डी गयी हैँ गाडी हल्द्वानी से जोरासी को आ रही थी बताया जा रहा हैँ चंपावत जिले के बाराकोट क्षेत्र के बापरु के पास एक छोटी कार गहरी खाई में गिर गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन में एक बच्चे सहित करीब पांच लोगों के सवार होने की आशंका है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी लोहाघाट, तहसीलदार बाराकोट, SDRF और एम्बुलेंस की टीम मौके के लिए रवाना हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand news देहरादून : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची परेड मैदान

राहत एवं बचाव अभियान के दौरान एक बच्चे को खाई से निकालकर आर्मी की मदद से अस्पताल भेजा गया। बच्चे के सिर और पैर में चोट आई है। चिकित्सकों द्वारा उपचार के बाद उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:एस्ट्रो-टूरिज्म से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर, सीमांत गांवों के बच्चे भी देखें वेधशाला: राज्यपाल

इसके अलावा एक महिला का भी सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर एम्बुलेंस से उपजिला चिकित्सालय लोहाघाट भेजा गया है। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। घायलों की स्थिति और वाहन में सवार लोगों की सही संख्या के बारे में अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है, क्योंकि दुर्घटना में घायल अधिकांश लोग बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। प्रशासन और बचाव दल द्वारा अन्य संभावित यात्रियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *