Brenkig News :-अभी अभी उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: चट्टान गिरने से स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे, चालक समेत राजस्थान के पर्यटक की मौत।

0

Megaphone Communication Concept With Text Breaking News

ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़। सीमांत के दारमा घाटी के पंगबे क्षेत्र में शुक्रवार एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। आज लगभग 12:45 बजे पंगबे के पास अचानक पहाड़ी से एक भारी चट्टान दरककर सड़क पर आ गिरी, जिसकी चपेट में वहां से गुजर रहा एक स्कॉर्पियो वाहन (यूके 05 टीए-5096) आ गया। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए।

 

 

दुर्घटना में वाहन चालक समेत राजस्थान के एक पर्यटक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में वाहन चालक सितारगंज निवासी 37 वर्षीय सुरेंद्र गर्ब्याल पुत्र किशन सिंह और कोटा, राजस्थान के रामगंज मंडी निवासी 15 वर्षीय केशव खंडेलवाल पुत्र अर्जुन खंडेलवाल की दबकर मौके पर ही मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  Pithoragarh News :पंचाचुली के दुर्गम क्षेत्र से घायल भेड़ पालक का एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

 

वहीं, हादसे में आदिश खंडेलवाल (30 वर्ष), राघव खंडेलवाल (17 वर्ष), हनी खंडेलवाल (26 वर्ष) और राकेश खंडेलवाल (24 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से तीन की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर पिथौरागढ़ रेफर कर दिया गया है।

 

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दारमा घाटी मार्ग पर पिछले कुछ दिनों से लगातार भूस्खलन की घटनाएं हो रही हैं। पूर्व में भी यह सड़क तीन दिनों तक बंद रही थी और सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) द्वारा मार्ग खोलने एवं सुरक्षा के कार्य किए जा रहे थे। इसी दौरान अचानक पहाड़ी से एक विशाल चट्टान सड़क पर आ गिरी और उसी समय वहां से गुजरता वाहन इसकी चपेट में आ गया। थानाध्यक्ष हरेंद्र सिंह नेगी ने हादसे में दो लोगों की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुटे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *