Pithoragarh News :पंचाचुली के दुर्गम क्षेत्र से घायल भेड़ पालक का एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

0
ख़बर शेयर करें -

पंचाचुली के दुर्गम क्षेत्र से घायल भेड़ पालक का एसडीआरएफ ने किया सकुशल रेस्क्यू

पिथौरागढ़

जनपद पिथौरागढ़ के अंतर्गत पंचाचुली के फुगागैर क्षेत्र में एक घायल भेड़ पालक के फंसे होने की सूचना पर एसडीआरएफ द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सफल रेस्क्यू अभियान संचालित किया गया

पंचाचुली फुगागैर क्षेत्र में भेड़ पालन कार्य में लगे खीम सिंह (42 वर्ष), निवासी ग्राम फाफा, जनपद पिथौरागढ़, खराब मौसम एवं लगातार हो रही वर्षा के दौरान पहाड़ी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। चोट लगने के कारण वह चलने-फिरने में असमर्थ थे तथा उन्हें तत्काल चिकित्सकीय सहायता की आवश्यकता थी। क्षेत्र अत्यंत दुर्गम होने के कारण स्थानीय प्रशासन द्वारा एसडीआरएफ की सहायता मांगी गई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:2027 विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा दांव, युवाओं तक पहुंचने के लिए शिक्षक नेताओं ने थामा पार्टी का दामन

 सेनानायक एसडीआरएफ उत्तराखण्ड श्री अर्पण यदुवंशी के निर्देशानुसार एसडीआरएफ पोस्ट अस्कोट से मुख्य आरक्षी सुनील चंद के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल हेतु रवाना हुई। घटनास्थल मुख्य सड़क मार्ग से लगभग 30 से 35 किलोमीटर दूर दुर्गम पर्वतीय क्षेत्र में स्थित था तथा क्षेत्र में लगातार खराब मौसम बना हुआ था।

एसडीआरएफ टीम ने विषम भौगोलिक परिस्थितियों एवं प्रतिकूल मौसम के बीच कठिन पैदल मार्ग पार करते हुए रात्रि में घटनास्थल तक पहुंच बनाई। टीम द्वारा घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया तथा स्ट्रेचर के माध्यम से सुरक्षित रूप से मुख्य मार्ग तक लाया गया। अथक प्रयासों के उपरांत आज दिनांक 07 जून 2026 को घायल व्यक्ति को सकुशल रेस्क्यू कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पेयजल संकट: दूषित पानी से मौतों पर हाईकोर्ट सख्त, DM और CMO समेत कई बड़े अफसर आज कोर्ट में तलब

सेनानायक एसडीआरएफ उत्तराखण्ड श्री अर्पण यदुवंशी ने कहा कि पंचाचुली जैसे अत्यंत दुर्गम एवं विषम क्षेत्र में खराब मौसम के बीच घायल व्यक्ति तक पहुंचकर उसे सुरक्षित बाहर निकालना एसडीआरएफ टीम की पेशेवर दक्षता, साहस एवं कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने अभियान में शामिल सभी कार्मिकों की सराहना करते हुए कहा कि मानव जीवन की रक्षा एसडीआरएफ की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा राज्य के सुदूर एवं दुर्गम क्षेत्रों में भी एसडीआरएफ हर समय सहायता हेतु तत्पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *