Almora दुःखद समाचार अल्मोड़ा पांडेखोला निवासी लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी ऑपरेशन ड्यूटी के दौरान जम्मू कश्मीर में हुए शहीद,

0
ख़बर शेयर करें -

Almora दुःखद समाचार अल्मोड़ा पांडेखोला निवासी लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी ऑपरेशन ड्यूटी के दौरान जम्मू कश्मीर में हुए शहीद, आज सायं 3 बजे तक अल्मोड़ा पहुंचेगा पार्थिव शरीर।
वीर सपूत को श्रद्धांजलि।

 

 

 

अल्मोड़ा के तहसील भनोली में कार्यरत मुख्य प्रशासनिक अधिकारी
प्रमोद नाथ गोस्वामी के वीर पुत्र, भारतीय सेना में कार्यरत 5 असम यूनिट में लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी ने जम्मू-कश्मीर के राजौरी में कल दिनांक 6 जून को मातृभूमि की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया।

यह भी पढ़ें 👉  #केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने किया NH-109 का स्थलीय निरीक्षण, समय पर और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के दिए निर्देश*

 

 

 

मात्र 25 वर्ष 08 माह की अल्पायु में उन्होंने अपने प्राण राष्ट्र सेवा हेतु न्यौछावर कर दिए। यह बलिदान सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणादाई रहेगा। उनके परिजनों ने बताया कि लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी 6 तारिक को ही जन्मे 6 तारिक को ही उनकी सेना में ज्वानिंग की और आज 6 तारिक को ही वो शाहिद हो गए

 

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, लेफ्टिनेंट श्री बीरेश्वर गोस्वामी जी का पार्थिव शरीर राजौरी से जम्मू भारतीय सेना के हेलीकॉप्टर द्वारा, आज जम्मू से पंतनगर सेना के विशेष विमान द्वारा तथा पंतनगर से अल्मोड़ा सेना के हेलीकॉप्टर द्वारा लाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा का ऐतिहासिक मां नंदा देवी मंदिर का 'मानसखंड मंदिर माला मिशन' के तहत कायाकल्प शुरू: जगमगाएगा गर्भगृह, निखरेगी भव्यता

 

 

 

भारत माता के इस वीर सपूत को नंदादेवी न्यूज़ की ओर से शत-शत नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *