Uttrakhand 8 जून से आपके घर पहुंचेंगे बीएलओ डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी

 

Uttrakhand 8 जून से आपके घर पहुंचेंगे बीएलओ डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी

 

उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने इसको लेकर पूरी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आगामी 8 जून से 7 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर गणना फार्म बांटेंगे और भरवाएंगे।

 

 

 

अगर कोई मतदाता पहली बार घर पर नहीं मिला तो बीएलओ तीन बार विजिट करेंगे। प्रदेश के 79 लाख 60 हजार 762 मतदाताओं को फार्म दिए जाएंगे। मतदाताओं की सुविधा के लिए ECI ने ‘Book a Call with BLO’ फीचर लॉन्च किया है http://voters.eci.gov. in वेबसाइट या ECI-NET ऐप से एक क्लिक पर BLO से कॉल बुक कर सकते हैं। कॉल बुक होने के 2 दिन के अंदर BLO खुद संपर्क करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand Elections 2027: चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, सिंगर जुबिन नौटियाल के पिता रामशरण नौटियाल का इस्तीफा

 

 

 

2003 की वोटर लिस्ट CEO उत्तराखंड की वेबसाइट http://ceo.uk.gov.in पर अपलोड कर दी गई है। नाम, पिता/पति का नाम, गली-मोहल्ले से सर्च कर सकते हैं। डॉ. जोगदंडे ने कहा कि 14 जुलाई को ड्राफ्ट रोल आएगा। 14 जुलाई से 13 अगस्त तक दावे-आपत्तियां दर्ज होंगी। 15 सितंबर 2026 को फाइनल वोटर लिस्ट प्रकाशित होगी। 1 जुलाई 2026 अर्हता तिथि मानी जाएगी।
उन्होंने कहा कि SIR को लेकर राजनीतिक दलों के साथ भी बैठक हुई। उत्तराखंड के 11733 बूथों पर दलों ने 22823 बूथ लेवल एजेंट तैनात कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:गांधी व शास्त्री जयंती पर SSP अल्मोड़ा ने अर्पित की श्रद्धांजलि, पुलिस बल को सत्य व अहिंसा के मार्ग पर चलने की दी प्रेरणा