Almora News:फायर ब्रिगेड को मिले आधुनिक रेस्क्यू उपकरण, आपदा प्रबंधन क्षमता होगी और मजबूत

0
ख़बर शेयर करें -

जिलाधिकारी आशीष भटगांई के निर्देशों के क्रम में जनपद में आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अग्निशमन विभाग (फायर ब्रिगेड) को विभिन्न आधुनिक रेस्क्यू उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं।

प्रदान किए गए उपकरणों में बचाव कार्यों में उपयोग होने वाले आवश्यक संसाधन शामिल हैं, जिनके माध्यम से दुर्घटना, आगजनी, प्राकृतिक आपदाओं तथा अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों को अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सकेगा। इन उपकरणों के उपयोग से फायर सर्विस कर्मियों की कार्यक्षमता में वृद्धि होने के साथ-साथ उनकी सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​2 सितंबर को 26 और मदरसों को मान्यता प्रमाण पत्र सौंपेंगे CM धामी

जिला प्रशासन द्वारा उठाया गया यह कदम जनपद की आपदा प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित फायर ब्रिगेड टीम अब किसी भी आपात स्थिति में अधिक तत्परता, दक्षता एवं प्रभावशीलता के साथ राहत एवं बचाव कार्य संपादित कर सकेगी।

यह भी पढ़ें 👉  तवांग में ICAR-VPKAS अल्मोड़ा का आयोजन: 'वी.एल. मंडुआ 376' और 'विवेक मिलेट थ्रेशर' बने किसानों की पहली पसंद

जिला प्रशासन ने कहा कि जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा आपदा प्रबंधन तंत्र को निरंतर मजबूत बनाने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाते रहेंगे, ताकि किसी भी आपात स्थिति में जनहानि एवं संपत्ति के नुकसान को न्यूनतम किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *