Almora News:अल्मोड़ा: नशे में धुत कार चालक ने तीन को रौंदा, एक की हालत गंभीर
तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों को मारी टक्कर
-बुधवार देर शाम धारानौला रोड के पास हुआ हादसा
-तीनों घायलों में एक की हालत गंभीर, हल्द्वानी रेफर
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा के धारानौला में एक तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों को टक्कर मार दी, जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।
बीते बुधवार देर रात बरेली निवासी महेश सैनी हाल निवासी अल्मोड़ा यहां धारानौला स्थित एक बारात समारोह में शामिल होने आए थे। तभी एक कार चालक नशे की हालत में आया और महेश सैनी समेत अन्य तीनों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान चालक कार छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लिया और स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां महेश सैनी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया। जबकि अन्य दोनों घायलों का उपचार कर घर भेज दिया। इस मामले में देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल अल्मोड़ा के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह पवार ने कार चालक के खिलाफ अल्मोड़ा कोतवाली में तहरीर सौंपी है।
