Bageshwar News:इंसान और वन्यजीव के बीच सिमटी दूरियां: बागेश्वर के लेटी गांव में छत पर ‘आराम’ फरमाता दिखा तेंदुआ।

0
ख़बर शेयर करें -

एंकर – उत्तराखंड के बागेश्वर जिले के लेटी गांव से एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान भी किया है और मुस्कुराने पर मजबूर भी। जंगलों का खामोश शिकारी तेंदुआ इस बार शिकार की तलाश में नहीं, बल्कि इंसानों के बीच अपनापन तलाशता नजर आया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तेंदुआ दिनदहाड़े रिहायशी इलाके की एक छत पर आराम से बैठा है। न कोई डर, न कोई घबराहट… मानो वह कह रहा हो— “मैं भी तुम्हारे गांव का हिस्सा हूं, मुझे भी अपनों की तरह रहने दो। आमतौर पर तेंदुए का नाम सुनते ही दहशत फैल जाती है, लेकिन लेटी गांव का यह नजारा बिल्कुल अलग है। यहां तेंदुआ और ग्रामीणों के बीच एक अनोखा रिश्ता दिखाई दे रहा है। लोग उसे देखकर हैरान हैं, तो तेंदुआ भी बिना आक्रामक हुए शांति से बैठा नजर आ रहा है। यह वीडियो सिर्फ एक वन्यजीव की मौजूदगी नहीं, बल्कि इंसान और प्रकृति के बदलते रिश्तों की कहानी भी कह रहा है। सवाल यह भी है कि आखिर जंगलों का राजा आबादी की छतों तक क्यों पहुंच रहा है? क्या जंगल सिमट रहे हैं, या इंसान और जानवरों के बीच की दूरी खत्म हो रही है? फिलहाल लेटी गांव का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसे प्रकृति का संदेश मान रहे हैं— कि धरती सिर्फ इंसानों की नहीं, वन्यजीवों की भी है। अब देखना होगा कि इस अनोखे मेहमान को गांव वाले किस नजर से देखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *