Almora News:एसएसपी अल्मोड़ा ने दुरुस्त थाना देघाट का किया वार्षिक निरीक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा, लंबित मामलों को शीघ्र निस्तारण के दिये निर्देश

0
ख़बर शेयर करें -

जनता से हुए रूबरू सुनी समस्या, निस्तारण का दिया आश्वासन

श्री चन्द्रशेखर घोडके, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा दिनांक 06.04.2026 को थाना देघाट का वार्षिक निरीक्षण किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा सलामी ग्रहण करने के उपरांत थाने का निरीक्षण प्रारम्भ किया गया।

• थाना/सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना, बंदी गृह, कर्मचारी बैरिक एवं भोजनालय आदि का बारीकी से निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं को जांचा परखा गया। इस दौरान थाने में साफ-सफाई सही पाई गयी।

• थाने के समस्त अभिलेखों का गहनता से निरीक्षण कर सभी प्रविष्टियां चैक की गयी।

• कार्यालय स्टॉफ को अभिलेखों को अध्यावधिक रखने एवं रखरखाव सही रखने हेतु निर्देशित किया गया।

• सीसीटीएनएस कार्यो को चैक करते हुए नियुक्त कार्मिकों से ऑनलाइन जीडी सहित आईआईएफ फार्मों को ससमय से फीड करने तथा सभी पोर्टलों को निरन्तर चैक कर ससमय कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।

• लम्बित विवेचनाओं, शिकायती प्रार्थना पत्रों की जांच, वारंटो की तामीली व निरोधात्मक कार्यवाही आदि की समीक्षा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:पूर्व सीएम खंडूड़ी के निधन पर उत्तराखंड में 3 दिन का राजकीय शोक, बुधवार को सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद

• लम्बित विवेचनाओं व शिकायती प्रार्थना पत्रों का शीघ्र निस्तारण करने, वारंटों की शत प्रतिशत तामीली करने तथा थाने के लम्बित मालों व मुकदमाती वाहनों की के शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिये गये है।

• अभिलेखों को अध्यावधिक रखने तथा कार्य प्रणाली को प्रभावी बनाने हेतु सभी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए गए।

• सरकारी संपत्ति का सही ढंग से रख रखाव हेतु निर्देशित किया गया।

• जवानों से शस्त्र हैण्डलिंग, शस्त्रों के बारे में जवानों की जानकारी परखी गई।

• थाने में आने वाले आगंतुको/शिकायतकर्ता के साथ शालीनतापूर्वक व्यवहार करते हुए समस्याओं का निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया।

• थाना परिसर में स्थापित सीसीटीवी कैमरा की कार्यशीलता की जांच कर उन्हें सुचारू रखने हेतु निर्देशित किया गया।

• अवैध मादक पदार्थो की तस्करी,बिक्री व भण्डारण करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
• व्यापक सत्यापन अभियान चलाने के निर्देश दिये गये।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:हरिद्वार में योग को जनआंदोलन बनाने की तैयारी, आयुष विभाग ने शुरू किया विशेष अभियान

• व्यापक जनजागरुकता अभियान जारी रखने के निर्दश दिये।

• महोदय द्वारा थाने में उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर उनकी व्यक्तिगत, परिवारिक व विभागीय समस्याओं की जानकारी लेकर समस्याओं का निस्तारण किया गया।

• निर्माणाधीन थाना भवन का निरीक्षण कर उनके द्वारा कार्यदाई संस्था के साथ निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों की समीक्षा कर उच्च गुणवत्ता के साथ समय से कार्य पूर्ण करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

🌸जनता दरबार-
महोदय ने जनता दरबार में थाना क्षेत्र के लोगों की समस्याये सुनी गई और कुछ समस्याओं को मौके पर निस्तारण किया गया और कुछ समस्याओं के शीघ्र निस्तारण के लिये संबंधितों को निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष श्री अजेन्द्र प्रसाद, उप निरीक्षक श्री गंगाराम गोला व थाने के अन्य अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *