यहाँ पेट्रोल पंप के स्टोर में लगी आग ,क्षेत्र में मचा हड़कंप

0
ख़बर शेयर करें -

 

मसूरी कैम्पटी फॉल स्थित पेट्रोल पंप के स्टोर रूम में देर शाम को अचानक आग लग गई जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पेट्रोल पंप पर काम करने वाले लोग बाल बाल बच गए जिनको स्टोर रूम से भाग कर अपनी जान बचाई।

 

आग की सुचना मिलने पर केंपटी पुलिस इंचार्ज शांति प्रसाद चमोली पुलिस फोर्स और फायर सर्विस के साथ मौके पर पहुचे और फायर टेंडर की मदद से आग पर काबू पाया गया। केंपटी पुलिस इंचार्ज शांति प्रसाद चमोली ने बताया कि देर शाम को अचानक से पेट्रोल पंप के स्टोर रूम में आग लग गई थी

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की अनोखी परंपरा: भादो की संक्रांति पर ‘ओलगिया’ के रंग, कृषि, संस्कृति और खान-पान का अटूट संगम

 

 

जिसकी सूचना पर मसूरी फायर सर्विस और कैम्पटी पुलिस मौके पर पहुंची और आग को काबू पाया गया। उन्होंने कहा कि आग लगने से स्टोर में रखा सभी सामान जल गया पर किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की अनोखी परंपरा: भादो की संक्रांति पर ‘ओलगिया’ के रंग, कृषि, संस्कृति और खान-पान का अटूट संगम

 

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टा आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होने से लग रहा है उन्होंने कहा कि आग लगने की जांच की जा रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *