ख़बर शेयर करें -

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से शुक्रवार को जारी सिविल सेवा परीक्षा के अंतिम परिणाम में सौम्या गर्ब्याल ने 822वीं रैंक हासिल की है।

वर्तमान में सौम्या अल्मोड़ा जिले की जैंती-भनोली क्षेत्र की एसडीएम के रूप में तैनात हैं।

जनवरी में उनकी तैनाती अल्मोड़ा में हुई थी।

सौम्या की इस उपलब्धि से भीमताल, धारचूला और अल्मोड़ा क्षेत्र में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों और परिचितों ने इसे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया है।

मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के धारचूला क्षेत्र के गर्ब्यांग गांव की रहने वाली सौम्या वर्तमान में भीमताल में निवास करती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand Weather Update:​देवभूमि में बारिश का रौद्र रूप: पिथौरागढ़-टनकपुर हाईवे बंद, कई जिलों में स्कूल बंद

इससे पहले उन्होंने वर्ष 2024 में पीसीएस परीक्षा में भी 10वीं रैंक हासिल कर प्रशासनिक सेवा में प्रवेश किया था।

सौम्या की माता बीना गर्ब्याल नैनीताल के अभिसूचना विभाग में सब इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत हैं, जबकि पिता देव सिंह गर्ब्याल हैं। उनकी बड़ी बहन साक्षी गर्ब्याल महाराष्ट्र बैंक, पीलीभीत में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं।

सौम्या ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा भीमताल स्थित एचजीएस से प्राप्त की। इंटरमीडिएट की पढ़ाई नैनीताल से करने के बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कालेज से स्नातक किया।

यह भी पढ़ें 👉  ​Almora News:अतिवृष्टि के चलते 3 सितंबर को जनपद के सभी स्कूल, कॉलेज और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

सौम्या बचपन से ही मेधावी रही हैं और समाज के लिए बेहतर काम करना ही उसका लक्ष्य रहा है।

एसडीएम सौम्या ने बताया कि सरकारी सेवा में रहते हुए भी लगातार मेहनत कर यूपीएससी की तैयारी की और सफलता हासिल की।

उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को दिया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024 में यूकेपीसीएस का परीक्षा परिणाम आया था। नवंबर 2024 से दिसंबर 2025 तक ट्रेनिंग हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *