Almora News:लक्ष्मेश्वर वार्ड में जिलाधिकारी का निरीक्षण, टूटे रास्ते के अविलंब निर्माण के निर्देश

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने मंगलवार को लक्ष्मेश्वर वार्ड का निरीक्षण करते हुए नाला निर्माण के दौरान टूटे हुए मार्ग का अविलंब पुनर्निर्माण करने के निर्देश दिए।

विदित हो कि वार्डवासियों ने हाल ही में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर बताया था कि नाला निर्माण कार्य के बीच रास्ता क्षतिग्रस्त हो गया है, जिसके कारण स्थानीय लोगों को आवाजाही में भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण में उत्तराखंड विधानसभा सत्र का आगाज़, आज दोपहर पेश होगा अनुपूरक बजट

इस पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने स्वयं स्थल का भ्रमण किया और संबंधित अधिकारियों को तुरंत मार्ग निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। साथ ही मार्ग में आवश्यक स्थानों पर रेलिंग निर्माण और नाले की नियमित सफाई कराने के भी आदेश जारी किए।

जिलाधिकारी ने कहा कि आमजन की सुविधा से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
स्थानीय निवासियों कहना है की इसका जल्दी कार्य नहीं होने पर वो आंदोलन कर अदालत जायेंगे

यह भी पढ़ें 👉  जय गोल्ज्यू महोत्सव का दूसरा दिन: बच्चों ने कवि सम्मेलन में गढ़ीं 'विकसित भारत 2047' की कविताएं, सीनियर वर्ग में हुआ एकल नृत्य मुकाबला

बाइट अंशुल सिंह जिलाधिकारी अल्मोड़ा

बाइट सुन्दर सिंह बोरा स्थानीय निवासी

Advertisement