Almora News:अल्मोड़ा में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी ऑल्टो एक व्यक्ति की मौत

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा जिले के बाडेछीना शेराघाट मोटर मार्ग में आज शुक्रवार को एक दुखद हादसे में एक युवक की मौत हो गई।

🌸एक व्यक्ति की मौत

मिली जानकारी के अनुसार महिपाल नेगी उम्र निवासी जमराड़ी अपने भांजे नीरज कैड़ा निवासी पारखेत झिरौली के साथ आल्टो कार संख्या यूके-01-टी-1564 से मंगलता के पास सवारी छोड़ने के बाद वापस बागेश्वर को लौट रहे थे। तभी कनारीछीना के पास वाहन अनियंत्रित हो गया और गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में वाहन के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने धौलछीना थाना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  तवांग में ICAR-VPKAS अल्मोड़ा का आयोजन: 'वी.एल. मंडुआ 376' और 'विवेक मिलेट थ्रेशर' बने किसानों की पहली पसंद

🌸जांच कर रही पुलिस

जिसके बाद दुर्घटना में घायल दोनों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। लेकिन अस्पताल पहुंचे से पहले ही घायल महिपाल नेगी ने दम तोड़ दिया। दूसरा गंभीर रूप से घायल हैं। थानाध्यक्ष धौलछीना सुनील बिष्ट ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:अल्मोड़ा में नो-पार्किंग पर पुलिस का शिकंजा: माल रोड और धारानौला में 47 वाहनों का चालान

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *