आज 3 बजे होगा उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा बोर्ड का परीक्षा परिणाम।

 

देहरादून:-आज 9 जून को घोषित होगा उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा बोर्ड का परीक्षा परिणाम।

 

संस्कृत शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की उपस्थिति में जारी होगा रिजल्ट।

1546 छात्र-छात्राओं ने दी है संस्कृत शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं।

 

 

शिक्षा निदेशालय ननूरखेड़ा, देहरादून में अपराह्न 3 बजे जारी होगा रिजल्ट।

पूर्व मध्यमा (हाईस्कूल), एवं उत्तर मध्यमा (इंटरमीडिएट) का परीक्षाफल जारी किया जायेगा।

 

परीक्षाफल को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जायेगा।

जहां से सुविधानुसार छात्र-छात्राएं देख सकेंगे अपना परीक्षा परिणाम।

 

 

पूर्व मध्यमा द्वितीय (हाईस्कूल) में कुल 702 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं।

जिसमें बालकों की संख्या 632 एवं बालिकाओं की संख्या 70 है।

 

 

उत्तरमध्यमा द्वितीय (इंटरमीडिएट) में कुल 844 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।

जिसमें से 779 बालक और 65 बालिकाएं हैं।