Almora News:मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर की दो जान से मारने की धमकी

मेडिकल कॉलेज में महिला जूनियर रेजिडेन्ट साइकेट्री ने एक युवक पर जबरन रास्ता रोकने, विरोध करने पर दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला डॉक्टर की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के मुताबिक महिला डॉक्टर ने कोतवाली में तहरीर देते हुए कहा है कि वह दो साल से बेस अस्पताल में जूनियर रेसिडेन्ट साइकेट्री के पद पर तैनात है। आरोप लगाया है कि पिछले कुछ समय से पहल खत्याड़ी निवासी दीपक सिंह कनवाल नामक युवक लगातार उसका पीछा कर रहा है। 23 अगस्त को वह अस्पताल से हॉस्टल लौट रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  गैरसैंण विधानसभा सत्र: सीएम धामी ने विधानसभा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष से की शिष्टाचार भेंट, सत्र के सुचारू संचालन पर चर्चा

इस दौरान आरोपी युवक ने उसका रास्ता रोक लिया और जबरन प्यार करने का दबाव बनाने लगा। इनकार करने पर आरोपी ने गाली गलौज करनी शुरू कर दी। अकेले मिलने पर दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी दी। 27 अगस्त को हॉस्टल की मेस में घुसकर कर्मचारियों से उनका नंबर मांगने लगा। महिला डॉ ने आरोपी युवक से खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement