Almora News:त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत 24 और 28 जुलाई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

0
ख़बर शेयर करें -

अल्मोड़ा के डीएम आलोक कुमार पांडे ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत प्रथम चरण के मतदान के दिन 24 और दूसरे चरण के मतदान के दिन 28 जुलाई को सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

उन्होंने बताया कि मतदान के दिन शासकीय, अशासकीय कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान, अर्द्ध सरकारी निकायों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कार्मिकों, कारीगरों और मजदूरों के लिए मतदान के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  Pithauragar news उत्तराखण्ड का सीमांत जनपद पिथौरागढ़ से पहली बार ट्राउट मछली का निर्यात,वैश्विक बाजारों उत्तराखंड की धमक

बागेश्वर के डीएम आशीष भटगांई ने बताया कि जिले में पहले चरण में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 24 जुलाई को वोट डाले जाएंगे। बताया कि इस दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा और कोषागार व उप कोषागार भी बंद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *