SSP ALMORA का नशा तस्करों के विरुद्ध ताबड़तोड़ एक्शन लगातार जारी साढ़े तीन लाख गांजे साथ दो तस्कर,गिफ्तार टीम को SSP ने किया पुरुस्कृत

0
ख़बर शेयर करें -

 

 

 

 

प्रदीप कुमार राय एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा एस0ओ0जी0 टीम एवम समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध शराब की बिक्री, एवं तस्करी पर अंकुश लगाये जाने हेतु सघन चैकिंग अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश पर जनपद पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।

 

देवेन्द्र सिह राणा थानाध्यक्ष सल्ट मय पुलिस टीम के द्वारा थाना सल्ट के गेट के पास वाहन चैकिंग दौरान वैगनार कार नं0- DL3CCL-4429 को रोककर चैक किया गया तो कार में 02 व्यक्ति सवार थे, जिनके पास से 03 प्लास्टिक के कट्टो में कुल 23.400KG अवैध गाँजा कीमत- 3,51,000/-रु0 बरामद करते हुए, आरोपियों गिरफ्तार कर, वाहन सीज किया गया ।

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

थाना सल्ट में धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।
श्री देवेन्द्र सिह राणा थानाध्यक्ष सल्ट ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ करने पर बताया कि यह गांजा उनके द्वारा जंगल व खेतो से स्वयं इकट्ठा कर अधिक दामो मे बेंचने के लिए दिल्ली व रामनगर ले जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

आरोपी देवेन्द्र सिह रावत ड्राईवर है जो सराईखेत-दिल्ली गाड़ी चलाता है तथा आरोपी पंकज सिह नेगी का दिल्ली मे भी घर है, जो दिल्ली मे प्राईवेट नौकरी करता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *