दो वर्ष बाद माँ नयना देवी का 139 वां स्थापना दिवस को लेकर तैयारी शुरू

0
ख़बर शेयर करें -

 

सरोवर नगरी नैनीताल में मां नयना देवी मंदिर का 139वा स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।
स्थापना दिवस के मौके पर मंदिर को विद्युत मालाओं से आकर्षक ढंग से सजाया भी जाएगा ।

 

कोविड महामारी के चलते मंदिर का स्थापना दिवस पिछले 2 साल नहीं मनाया गया जिसके चलते इस बार यह धूमधाम के साथ मनाया जाएगाl

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

ट्रस्ट के अध्यक्ष राजीव लोचन साह ने बताया कि स्थापना दिवस 8 जून को ब्रह्ममुहूर्त से मां की पूजा अर्चना के साथकार्यक्रम शुरू हो जाएंगे।

 

सुबह आठ बजे से गणेश पूजन तथा दस बजे से श्रीरामचरितमानस अखंड पाठ शुरू होगा।
नौ जून को ब्रह्ममुहूर्त में मां की पूजा अर्चना के बाद हवन,कन्या पूजन के तथा दोपहर एक बजे से विशाल भंडारा होगा। इस बार श्रद्धालुओं के लिये प्रसाद के 30 हजार पैकेट तैयार किये जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

रामायण पाठ का कार्यक्रम किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। भक्तों से अपील की गई है किआधुनिक वेशभूषा पहनकर मंदिर में आने से परहेज करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *