Almora News:प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में नई शैली में बनाए गए चार पिलर को जल्द हटाने का आदेश हुआ जारी

0
ख़बर शेयर करें -

प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में नई शैली में बनाए गए चार पिलर जल्द हटाए जाएंगे। इन पिलरों का निर्माण शुरू होने से पहले ही मंदिर समिति और स्थानीय लोग इसका विरोध कर रहे थे। डीएम ने मंदिर समिति की बैठक के बाद इनको हटाने की संस्तुति दे दी थी।

🌸एएसआई दो सप्ताह में पिलरों को हटाने का कार्य शुरू कर देगी।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:सड़क निर्माण में देरी बर्दाश्त नहीं,जनता के अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी- वैभव पांडे

बृहस्पतिवार को शासन की ओर जारी आदेश में मंदिर प्रांगण में बनाए गए चार पिलरों को हटाने के आदेश जारी हो गए हैं। मंदिर परिसर में बनाए गए चार पिलरों के चलते श्रद्धालु और पुजारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। पर्यटन सीजन में जागेश्वर धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट रही है। इन पिलरों ने न सिर्फ आवाजाही में परेशान किया बल्कि मंदिर की भव्यता को ढक दिया था।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​उत्तरकाशी: चीन सीमा पर तैनात सेना की चौकियां होंगी बिजली से रोशन, ₹80 करोड़ की योजना को मिली रफ्तार

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण संरक्षण सहायक नीरज नैथानी ने कहा कि जागेश्वर मंदिर परिसर में बने पिलरों को तोड़ने के आदेश जारी हो चुके हैं। दो सप्ताह के भीतर इनको तोड़ने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *