Almora News:अल्मोड़ा महिला अस्पताल में एक मात्र बाल रोग विशेषज्ञ का हुआ तबादला, जिला अस्पताल पर पड़ा अतिरिक भार

0
ख़बर शेयर करें -

महिला अस्पताल की एक मात्र बाल रोग विशेषज्ञ का तबादला महानिदेशालय में हो गया है। इस कारण महिला अस्पताल अब बाल रोग विशेषज्ञ विहीन हो गया है। इससे जिला अस्पताल पर अतिरिक्त भार पड़ने वाला है।

जिला अस्पताल के अधीन महिला अस्पताल में एक बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती थी। इससे मरीजों को काफी राहत मिल रही थी। जिला अस्पताल में विशेषज्ञ के ना होने या अधिक भीड़ लगने पर मरीज महिला अस्पताल में इलाज को पहुंचते थे, लेकिन अब उनका तबादला महानिदेशालय में होने से महिला अस्पताल में अब एक भी बाल रोग विशेषज्ञ तैनात नहीं है। इससे बीमार बच्चों को दिक्कतों से जूझना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  Champavat News:जनता मिलन में प्राप्त शिकायत का त्वरित समाधान, मोहनपुर आमबाग में नाले की सफाई शुरू

इलाज के लिए अब उन्हें जिला अस्पताल आना होगा। एक बाल रोग विशेषज्ञ के चले जाने से जिला अस्पताल में अतिरिक्त बोझ़ पढ़ने वाला है। मरीजों को इलाज के लिए देर तक इंतजार भी करना पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *