Almora News:अग्निशमन केंद्र अल्मोड़ा ने फायर सुरक्षा के दृष्टिगत किया फायर रिस्क निरीक्षण
आज दिनांक 24.05.2025 को अग्निशमन अधिकारी श्री महेश चंद्र द्वारा होटल मून लाइट अल्मोड़ा का फायर रिस्क निरीक्षण किया गया तथा प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों को चैक कर संचालन की जानकारी दी गई तथा विशाल मेगा मार्ट अल्मोड़ा का ऑडिट किया गया तो वहां लगे फायर उपकरण सही दशा में नहीं पाए गए, उपकरणों को तत्काल ठीक कराने हेतु नोटिस दिया गया।
इसके अतिरिक्त फायर सर्विस यूनिट अल्मोड़ा द्वारा ALPS फार्मासिस्टकल प्राइवेट लिमिटेड (निर्माणाधीन) पाताल देवी अल्मोड़ा में उपस्थित कर्मियों को जागरूक किया गया। लीडिंग फायरमैन ओम प्रकाश द्वारा आग के प्रकार तथा उसके बचाव की जानकारी दी गई एवं प्राथमिक अग्निशमन उपकरणों के संचालन की जानकारी दी गई।