Weather Update:प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में कुछ दिन बदला रहेगा मौसम,मैदानी इलाकों में चटक धूप खिलने से पारा सामान्य से तीन-चार डिग्री रहेगा ऊपर

0
ख़बर शेयर करें -

प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में कुछ दिन मौसम बदला रहेगा। जबकि, मैदानी इलाकों में चटक धूप खिलने से पारा सामान्य से तीन-चार डिग्री ऊपर रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के आसार हैं।

हालांकि, अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। बृहस्पतिवार के आंकड़ों पर नजर डालें तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री इजाफे के साथ 37 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जबकि, रात का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री के साथ सामान्य रहा।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:गोविंद सिंह माहरा राजकीय चिकित्सालय, रानीखेत का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, डायलिसिस सुविधा शुरू करने के प्रयास

आने वाले दिनों की बात करें तो 26 और 27 अप्रैल को पर्वतीय जिलों में मौसम बदलने के आसार हैं। ऊंचाई वाले इलाकों में बिजली चमकने के साथ झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, 28 अप्रैल तक प्रदेशभर के मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। मैदानी इलाकों में तेज धूप खिलने से पारा सामान्य से ऊपर ही रहेगा। दिन के समय गर्म हवाएं परेशान करेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  देवभूमि शर्मसार: फॉर्च्यूनर से आए 'लग्जरी' पर्यटकों ने होमस्टे संचालक को लगाया चूना, बिना पैसे दिए हुए फरार*

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

बीते बृहस्पतिवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिली रही अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार सामान्यतः मौसम साफ रहेगा और धूप खिली रहेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *