ख़बर शेयर करें -

प्रदेश में हरिद्वार जिले को छोड़कर अन्य जिलों में आठ से 10 मई के बीच त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हो सकते हैं। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक इस महीने चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होगी।

प्रदेश में ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायतों का कार्यकाल खत्म होने के बाद सरकार की ओर से निवर्तमान ग्राम प्रधानों और जिला पंचायत अध्यक्षों को उनका प्रशासक नियुक्त किया गया है। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक प्रशासक के रूप में नियुक्त जिला पंचायत के अध्यक्षों का कार्यकाल एक जून को और ग्राम प्रधानों का 10 जून को समाप्त हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:बड़ेछीना में पिकअप वाहन ने 4 वाहनों को मारी टक्कर,3 लोग घायल, चालक फरार

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि चुनाव के लिए 17 से 20 अप्रैल के बीच अधिसूचना जारी हो सकती है। जबकि इसके बाद आठ से 10 मई के बीच चुनाव कराए जा सकते हैं। विभाग की ओर से इस संबंध में जल्द ही एक बैठक होनी है। बैठक में इस संबंध में निर्णय लिया जा सकता है। हालांकि इस बीच पंचायतों में आरक्षण भी तय होना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *