Almora News:अल्मोड़ा नगर के लाला बाजार के जर्जर पार्क का 40 लाख रुपए से होगा सुधारीकरण

नगर के लाला बाजार स्थित नगर निगम के बदहाल पार्क के जल्द सुधारीकरण होने की उम्मीद जगी है। लंबे समय से पार्क के जर्जर हालत में होने से इसे बंद किया गया था। अब जल्द 40 लाख रुपये से पार्क में सुधारीकरण कर यहां लोगो की सुविधाओं का विस्तार होगा।

यह भी पढ़ें 👉  चौखुटिया में मांगें पूरी न होने पर ग्रामीणों का आमरण अनशन शुरू, गेवाड़ घाटी में गरमाया आंदोलन

लाला बाजार में स्थित नगर निगम का पार्क एक वर्ष से अधिक समय से बंद है। पार्क के जर्जर हालत में होने से इस निगम ने इस बंद करने का निर्णय लिया। कभी जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों से खरीदारी को बाजार पहुंचने वाले लोगों यहां कुछ देर ठहर कर अपनी थकान मिटाते थे लेकिन पार्क के बंद होने से लोगों के पास अब कोई दूसरा स्थान नहीं बचा। नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त भरत त्रिपाठी ने कहा कि लोगों की समस्या का जल्द समाधान होगा। 39.68 लाख रुपये से पार्क का सुधारीकरण कर यहां सौंदर्यीकरण कार्य किए जाएंगे। इससे लोगों को राहत पहुंचेगी। 

Advertisement