Uttrakhand News:उत्तराखंड में लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे डॉक्टरों की सेवाओं को किया जाएगा समाप्त: धन सिंह रावत

0
ख़बर शेयर करें -

अफसरों को स्वास्थ्य सेवाओं की जिलावार समीक्षा के दिए निर्देश हर अस्पताल में अनिवार्य रूप से बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने के आदेश

🌸उत्तराखंड में लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे डॉक्टरों की सेवाओं को समाप्त किया जाएगा।

शुक्रवार को यमुना कालोनी आवास पर समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने अनुपस्थित चलने वाले डॉक्टरों के खिलाफ सख्ती बरतने के निर्देश दिए। कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के सुधारीकरण को नियमित रूप से जिलावार समीक्षा सुनिश्चित की जाए। एक महीने के भीतर रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराई जाए।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में लम्बे समय से कई डॉक्टरों के अनुपस्थित रहने की सूचनाएं आ रही हैं। ऐसे चिकित्सकों के खिलाफ ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए उन्हें बर्खास्त किया जाए। विभागीय अनुमति के बिना पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई करने गए डॉक्टरों के खिलाफ भी कार्रवाई करने को कहा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि एक तरफ सरकार अस्पतालों में डॉक्टरों की नियुक्ति में जुटी हैं, वहीं दूसरी ओर डॉक्टर अस्पतालों से गायब हैं। ऐसे डॉक्टर और मेडिकल कर्मचारियों को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  *अल्मोड़ा: न्याय के देवता चितई गोलू महाराज के दरबार में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए पुलिस ने संभाली कमान*

कहिा कि हर अस्पताल में डॉक्टरों समेत मेडिकल कर्मचारियों और अन्य स्टॉफ की बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए। बायोमेट्रिक उपस्थिति के आधार पर ही कर्मचारियों का वेतन जारी किया जाएगा। कहा कि विभागीय अधिकारी स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण को लेकर ठोस कार्ययोजना तैयार करें। जिलावार राजकीय अस्पतालों में डॉक्टरों और अन्य मेडिकल स्टॉफ का गैप एनालिसिस किया जाए। इसकी रिपोर्ट एक महीने के भीतर शासन को उपलब्ध कराई जाए। उप जिला अस्पतालों की डीपीआर जल्द तैयार कर शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में महानिदेशक स्वास्थ्य डॉ. तारा आर्य, प्राचार्य दून मेडिकल कॉलेज डॉ. गीता जैन, निदेशक स्वासथ्य डॉ. सुनीता टम्टा, अपर निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आरएस बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *