Almora News:अल्मोड़ा पुलिस की थाना दन्या टीम की तत्परता से दुर्घटनाग्रस्त कार के नीचे दबे घायल की बची जान

कल रात्रि लगभग 11.30 बजे से 12 बजे के मध्य हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही कार संख्या UK05TA 4105  दन्या दोड़म के पास लगभग 50 मीटर खाई में गिर गई थी। जिसकी सूचना पर थाना दन्या पुलिस टीम आपदा प्रबंधन उपकरण लेकर तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और रात्रि का समय और खाई में कटीली झाड़ियों के बीच बिषम परिस्थितियों में टीम ने रेस्क्यू करते हुए कार के नीचे दबे घायल चालक दीपक पाण्डे उम्र-40 वर्ष पुत्र राजेन्द्र प्रसाद पाण्डे निवासी बजेठी जीआईसी रोड पिथौरागढ़ को कड़ी मशक्कत के बाद निकालकर उनकी जान बचायी,घायल को पैर और चेहरे पर चोट आयी है। तत्पश्चात डायल 112 वाहन में बिठाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धौलादेवी में उपचार हेतु भर्ती कराया गया। कार में सवार दूसरे यात्री नीरज जोशी पुत्र भगवती प्रसाद जोशी निवासी जीआईसी रोड पिथौरागढ़ सुरक्षित है ।

यह भी पढ़ें 👉  संस्कृत विद्यापीठम् के 6 छात्रों की हाईस्कूल अंकतालिकाएँ कार्यालय से गुम, पुलिस में मामला दर्ज

🌸थाना दन्या पुलिस टीम-

1. अपर उप निरीक्षक पुष्कर सिंह खाती, 

2. हेड कांस्टेबल गोपाल गिरी गोस्वामी,

3. हेड कांस्टेबल संजय कापड़ी, 

4. कांस्टेबल योगेश जोशी 

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा में 'सुरक्षित बचपन अभियान' के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

5. कांस्टेबल दीपक खड़ाई 

6. होमगार्ड ललित प्रसाद

Advertisement