ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में रविवार की रात मसूरी की तरह सर्द रही। मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवात और पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण ठंड तेजी से बढ़ेगी। रात और सुबह के समय गिर रहा पाला ठिठुरन बढ़ाने लगा है।

मौसम विभाग का दावा है कि पश्चिमी विक्षोभ ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि उत्तर भारत में इसका वृहद प्रभाव पड़ेगा। इससे दिन में पारा गिरने के साथ ही रातें ठंडी होने लगेंगी। 

इस कारण अब शीघ्र ही पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। इस बीच, रविवार रात हल्द्वानी का न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो उसी रात मसूरी के तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस के लगभग बराबर रहा। प्रदेश में अब अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम होता जा रहा है। 

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: मेडिकल हॉल में निःशुल्क ENT शिविर आयोजित, 16 मरीजों की हुई ऑडियोमेट्री जाँच

ऐसे में दिन की तपिश भी कम हो रही है। पहाड़ों पर दिन में पारा जहां 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है, वहीं मैदानी इलाकों में यह 24 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ रहा है। कुमाऊं के हिल स्टेशनों-मुनस्यारी, कौसानी, एबट माउंट, मुक्तेश्वर व बिनसर जैसे क्षेत्रों में रात को पारा पांच डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचने लगा है।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा: 'वीएल लाइट ट्रैप' तकनीक के व्यावसायीकरण के लिए वीपीकेएएस और दून ट्रंक हाउस में हुआ अनुबंध

पश्चिमी विक्षोभ के लगातार सक्रिय रहने से अब ठंड असर दिखाने लगी है। बंगाल की खाड़ी में चक्रवात से भी रात-दिन का पारा प्रभावित हुआ। 15 दिसंबर के बाद ठंड ज्यादा असर दिखाना शुरू करेगी।

🌸अल्मोड़ा में आज का मौसम 

बीते मंगलवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिली रही मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहेगा दोपहर बाद बादलों की आवाजाही हो सकती है अल्मोड़ा व क्षेत्रों में सुबह आंशिक तौर पर कोहरा छाया रहेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *