Almora News :अल्मोड़ा-दून हेली सेवा को बिन यात्री भरनी पड़ी उड़ान,स्थानीय लोगों ने किराया कम करने की उठाई मांग

0
ख़बर शेयर करें -

सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा से देहरादून के लिए सड़क मार्ग से यात्रा करने वाले यात्रियों को घंटों का सफर तय करने की समस्या से मुक्ति मिल सके, इसके लिए 10 अक्टूबर को अल्मोड़ा से देहरादून को हेली सेवा का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया।

💠लेकिन पहले दिन से ही लोगों में हेली सेवा को लेकर उत्साह नहीं देखा गया।

अब स्थिति यह है कि बुधवार को अल्मोड़ा-दून हेली सेवा को बिन यात्री उड़ान भरनी पड़ी। न अल्मोड़ा और न देहरादून से यात्री मिल सके। यात्री नहीं मिलने का कारण अधिक किराया बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने किराया कम करने की मांग उठाई है।

💠तीन दिन के भीतर केवल 10 सवारियों ने की यात्रा

अल्मोड़ा से देहरादून को शुरू हुई हेली सेवा को लेकर लोगों में उत्साह नहीं है। पहले दिन से ही हेली सेवा घाटे में संचालित हो रही है। 11 सीटर हेलीकाप्टर को यात्री नहीं मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News :उत्तराखंड के दो क्रिकेटरों ने इमर्जिंग एशिया कप के लिए घोषित की गई भारतीय टीम में बनाई अपनी जगह

कभी एक तो कभी तीन सवारी लेकर हेली सेवा का संचालन किया जा रहा है। जिससे हर दिन हजारों की चपत लग रही है। तीन दिन के भीतर केवल 10 सवारियों ने यात्रा की। जिसमें सोमवार को देहरादून से अल्मोड़ा को चार, अल्मोड़ा से दून को तीन, मंगलवार को अल्मोड़ा से तीन यात्री देहरादून को गए।

 वहीं बुधवार को अल्मोड़ा से और देहरादून से हेली सेवा को एक भी यात्री नहीं मिला। मुख्य सुरक्षा अधिकारी उत्तराखंड नगारिक उड्डयन विकास प्राधिकरण राम सिंह कठैत ने बताया कि सोमवार से शनिवार तक हेली सेवा का संचालन किया जा रहा है। यात्रियों की संख्या फिलहाल कम है।

💠दो वर्ष बाद फिर शुरु हुई अल्मोड़ा से हेली सेवा

आखिर दो वर्ष बाद एक बार फिर अल्मोड़ा से देहरादून को हेली सेवा शुरु हो गई है। सेवा प्रतिदिन सोमवार से शनिवार तक चलेगी। 10 अक्‍टूबर को सहस्त्रधारा हेलीपैड से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून-अल्मोड़ा हेली सेवा काे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News :किच्छा में सैटेलाइट एम्स का वर्ष 2025 में शुभारंभ कर दिया जाएगा:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

केंद्रीय परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा सहित कुल चार यात्रियों ने पवन हंस के 11 सीटर हेलीकॉप्टर से अल्मोड़ा के लिए उड़ान भरी। इस बार शुरु हुई उड़ान में पंकज जोशी पहले यात्री बने।

दो वर्ष पूर्व 26 अगस्त 2022 को देहरादून-अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ तक हेली सेवा शुरु हुई थी। तब जौलीग्रांट हवाई अड्डे से सीएम ने हरी झंडी दिखाकर सेवा का शुभारंभ किया था। तीन माह चलने के बाद नवंबर 2023 में यह सेवा ठप हो गई थी।

तब कहा गया था कि तकनीकी व मौसम की खराबी के कारण यह सेवा नियमित नहीं चल रही है। जिसके बाद हेलीसेवा बंद कर दी गई। दो वर्ष बाद फिर एक बार यह सेवा शुरु हुई है। अब देखना दिलचस्प होगा की सेवा नियमित रहती है या नहीं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *