ख़बर शेयर करें -

दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत में ठंड ने धीरे-धीरे दस्तक दे दी है। दिन के समय तेज धूप रहने के बावजूद सुबह और शाम के समय हल्की ठंड महसूस हो रही है। जैसे-जैसे शाम होती है, ठंड का अहसास बढ़ रहा है।

उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हरियाणा, और पंजाब में भी ठंड बढ़ रही है, खासकर सुबह और शाम के वक्त। कुछ इलाकों में हल्की धुंध भी देखी जा रही है, जिससे मौसम में ठंड का एहसास हो रहा है। रात में लोग चादर ओढ़ने लगे हैं, हालांकि दिन में अभी भी पंखे चल रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, अगले हफ्ते तापमान में और गिरावट आ सकती है। दिल्ली में आज से 21 अक्टूबर तक अधिकतम तापमान 33-34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16-17 डिग्री के बीच रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  देश विदेश की ताजा खबरें शुक्रवार 11 अक्टूबर 2024

💠दक्षिण भारत में बारिश का दौर

दक्षिण भारत के कई हिस्सों में मौसम बारिश से प्रभावित है। तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल, और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में कहीं-कहीं तेज बारिश हो रही है तो कहीं हल्की बारिश। चेन्नई और बेंगलुरु जैसे महानगरों में मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़कों और कॉलोनियों में पानी भर गया है, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी दी है, विशेषकर रानीपेट और वेल्लोर जैसे उत्तरी जिलों में।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News :दून में आज से विरासत आर्ट एंड हेरिटेज महोत्सव का होगा शुभारंभ,29 अक्तूबर तक चलेगा महोत्सव

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते बुधवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिली रही, मौसम विभाग के अनुसार आज अल्मोड़ा में घाटी वाले क्षेत्रों में सुबह कोहरा छाए रहेगा और दिन में धूप खीली रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *