बिना पुलिस सत्यापन किराये पर रखना व रहना पड़ेगा भारी –एसएसपी।

0
ख़बर शेयर करें -

 

 

6147 व्यक्तियों का अल्मोड़ा पुलिस ने किया सत्यापन,185 मकान मालिक बाहरी व्यक्तियों पर कार्यवाही

एसएसपी अल्मोड़ा प्रदीप कुमार राय द्वारा समस्त थाना चौकी प्रभारियों को अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए किरायेदार,घरेलू नौकर,फड़ फेरी,बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन हेतु सघन अभियान चलाकर बिना सत्यापन किरायेदार रखने वाले मकान मालिकों के व बिना सत्यापन फड़, फेरी लगा रहे बाहरी व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश पर अल्मोड़ा पुलिस द्वारा सत्यापन अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  अल्मोड़ा का ऐतिहासिक बद्रेश्वर मंदिर: स्थापत्य, परंपरा और धार्मिक चेतना

 

 

जनपद में सत्यापन अभियान में एक माह में अब तक कुल 6147 लोगों का सत्यापन किया गया हैं तथा 185 बिना सत्यापन किरायेदार, घरेलू नौकर रखने वाले मकान मालिकों व बिना सत्यापन फड़,फेरी लगाने वाले बाहरी व्यक्तियों के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम में चालानी कार्यवाही की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  सांस्कृतिक धरोहर: अल्मोड़ा पलटन बाज़ार का ऐतिहासिक रत्नेश्वर मंदिर

 

अल्मोड़ा पुलिस द्वारा गोष्ठी व लॉउडस्पीकर के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को किरायदारों का सत्यापन करने के लिए जागरुक किया जा रहा है। जिससे जनपद क्षेत्र मे किसी प्रकार के अवांछनीय तत्व प्रवेश न कर पाये ।
अल्मोड़ा पुलिस का सत्यापन अभियान लगातार जारी है ।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *