कपकोट ब्लॉक में अमृत सरोवर निर्माण का शुभारंभ

0
ख़बर शेयर करें -

 

बागेश्वर:कपकोट ब्लॉक में अमृत सरोवर निर्माण का शुभारंभ हो गया है। ब्लॉक प्रमुख गोविंद दानू ने सोराग के धूर में इसका शुभारंभ किया। यह सरोवर ब्लॉक के दस गांवों में बनने हैं।

 

इसमें जलमानी, दारसिंग, दियाली, सोराग, कुंवारी, रमाड़ी, लीली, सुमटी आदि गांव शामिल हैं। सरोवर के आसपास पौधरोपण भी किया जाएगा। चयनीत स्थानों पर बरसाती पानी का संजय किया जाएगा। इससे आसपास के पेयजल स्रोतों में पानी की मात्रा बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

उन्होंने लगातार घर रहे भूजल पर चिंता जताई है। पेजयल संकट में भारत का भी विश्व में 13वां स्थान है। गांव में बन रहे कंक्रीट के जंगल ने पानी का संकट गहरा दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora :-अल्मोड़ा के अधिवक्ता विनोद तिवारी ने UGC-NET (Law) परीक्षा पीएचडी श्रेणी में उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

 

 

सीसी मार्ग से लेकर अन्य निर्माण के कारण पानी जमीन के अंदर कम जा रहा है। इस मौके पर बीडीओ कविंद्र रावत, कैलाश जोशी, अमितकोरंगा, ग्राम प्रधान गीता देवी, प्रकाश दानू, गोपाल सिंह, बहादुर सिंह आदि मोजूद रहे।

रिपोर्ट:-हिमांशु गढ़िया

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *