Uttrakhand News :प्रदेश के विभिन्न जिलों में बंद मार्गों को खोलने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देशों का हुआ असर,चार दिन में ही 307 बंद मार्गों को खोल गया,174 सड़कें बंद

0
ख़बर शेयर करें -

प्रदेश के विभिन्न जिलों में बंद मार्गों को खोलने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देशों का असर हुआ। चार दिन में ही 307 बंद मार्गों को खोल लिया गया। वर्तमान में प्रदेश 174 सड़कें बंद हैं।

💠सीएम ने इन मार्गों को भी जल्द से जल्द खोलने के निर्देश दिए हैं।

इसके साथ ही उन्होंने सचिव आपदा प्रबंधन को 25 सितंबर तक बंद मार्गों को खोलने के लिए की गई कार्रवाई तथा जो मार्ग नहीं खुल पाए हैं, कारण सहित विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  #उत्तराखंड के युवाओं के लिए बड़ी खबर: लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गजेंद्र जोशी बने UKPSC के नए अध्यक्ष!

मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 19 सितंबर को सभी संबंधित विभागों के साथ बैठक कर जो मार्ग बंद हैं, उन्हें खोलने के लिए प्रभावी रणनीति बनाई जाए। उन्होंने कहा है कि जिस प्रकार का भी सहयोग मार्गों को खोलने के लिए संबंधित विभागों को चाहिए, जिलाधिकारी वह उपलब्ध कराएं और जल्द से जल्द मार्गों को खोलने सुनिश्चित करें।

यह भी पढ़ें 👉  ​खौफनाक: रानीखेत के पास घर में घुसकर युवक की हत्या, आरोपी ने अस्पताल पहुंचकर की थी घायलों की रेकी!

💠14 को 481 सड़क बंद थीं

प्रदेश में 14 सितंबर को लोक निर्माण विभाग, एनएच, पीएमजीएसवाई की कुल मिलाकर 481 सड़कें बंद थीं। 18 को 174 सड़कें बंद हैं। चार दिन में ही 307 बंद सड़कों को खोल लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *