Weather Update :प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज तेज बारिश होने की संभावना,इन जिलों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी

0
ख़बर शेयर करें -

प्रदेश के पर्वतीय जिलों में बुधवार को तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने देहरादून समेत बागेश्वर, नैनीताल और चंपावत जिले के कुछ इलाकों में तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।

मैदानी इलाकों में तेज धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी होने से गर्मी और उमस परेशान कर सकती है।

💠राज्य में 123 सड़क मार्ग बंद

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर:-बद्रीनाथ धाम में चढ़ावा चोरी मामला: BKTC का बड़ा एक्शन, अध्यक्ष का निजी सचिव प्रमोद नौटियाल सस्पेंड!

राज्य में 123 सड़क मार्ग बारिश और भूस्खलन के चलते बंद हैं। इसमें राष्ट्रीय राजमार्ग, राज्य मार्ग से लेकर ग्रामीण मोटर मार्ग शामिल हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के मुताबिक, सबसे अधिक प्रभावित देहरादून जिला है, यहां पर 21 ग्रामीण मोटर मार्ग और दो राज्यमार्ग बंद हैं। पिथौरागढ़ में 19, पौड़ी गढ़वाल 18, रुद्रप्रयाग 11, टिहरी 15, उत्तरकाशी 11 मार्ग बंद हैं। बागेश्वर में सात, अल्मोड़ा में चार, चमोली और नैनीताल तीन-तीन, ऊधमसिंह नगर में दो और चंपावत जिले में एक मार्ग बंद है।

यह भी पढ़ें 👉  Big Breking:- उत्तरकाशी में कुदरत का कहर: डोडीताल के पखोटु बुग्याल में बिजली गिरने से 225 से अधिक भेड़-बकरियों की मौत, राजस्व टीम रवाना

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते मंगलवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिली रही मौसम विभाग के अनुसार अल्मोड़ा में आज दिनभर आशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे वही मध्यम हवा भी चलेगी देर सांय कुछ क्षेत्र में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *