ख़बर शेयर करें -

राजस्थान के बाद अब पश्चिम बंगाल के प्रशासनिक मुखिया पद पर पहाड़ मूल के अफसर बनाये गए हैं। पिथौरागढ़ जिले के मूल निवासी अपर मुख्य सचिव मनोज पंत को बंगाल का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।

पिथौरागढ़ जिले के मूल निवासी अपर मुख्य सचिव मनोज पंत को बंगाल का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।

1991 बैच के आईएएस मनोज पंत बंगाल के 24 परगना सहित तमाम जिलों में जिलाधिकारी रह चुके हैं। पंत वित्तीय मामलों के अंतरराष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ भी हैं। आइएएस पंत भारत सरकार में कैबिनेट सचिवालय में पदेन प्रधान सचिव, वित्त विभाग के अलावा विश्व बैंक में भी सेवाएं दे चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:​भैंसियाछाना और धौलादेवी में 36 घंटे बाद लौटी बिजली, 12 गांव अब भी अंधेरे में

🌸आईआईटी रुड़की से गोल्‍ड मेडलिस्‍ट

मूल रूप से बेरीनाग क्षेत्र के निवासी पंत रुड़की विश्वविद्यालय अब आईआईटी रुड़की से मास्टर ऑफ टैक्नोलॉजी में गोल्ड मेडलिस्ट हैं। उन्होंने अमेरिका के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है।

मूल रूप से बेरीनाग क्षेत्र व हाल नैनीताल के ही सुधांश पंत वर्तमान में राजस्थान के मुख्य सचिव हैं जबकि इससे पहले नैनीताल निवासी भास्कर खुल्बे बंगाल में मुख्य सचिव जबकि मुख्य सूचना आयुक्त अनिल पुनेठा आंध्र प्रदेश में मुख्य सचिव रह चुके हैं। पंत के बंगाल का मुख्य सचिव बनने पर समूचे पहाड़ में हर्ष व्याप्त है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:जीआईसी लोधिया के छात्र देवेंद्र लटवाल का मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति के लिए चयन

🌸कैबिनेट सचिव तक पहुंचे पहाड़ के अफसर

पहाड़ के मेधावियों ने प्रतिभा के बलबूते पूरी दुनिया में डंका बजाया है। देश की प्रशासनिक, पुलिस सेवाओं में पहाड़ मूल के अफसरों की धाक रही है।

बिहार कैडर के अफसर रहे विनोद पांडे, भैरब दत्त पांडे , ढोलीगांव ओखलकांडा निवासी कमल पांडे देश के कैबिनेट सचिव, बीडी सनवाल व मुकुल सनवाल उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव, एनपी नवानी, रघुवर डंगवाल सहित अन्य दूसरे राज्यों में पुलिस व प्रशासनिक मुखिया रह चुके हैं।

आईपीएस कमल पंत कर्नाटक के अलावा तमाम अफसर देश के राज्यों में पुलिस विभाग के महत्वपूर्ण पदों पर सेवारत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *