ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड में सभी जिलों में आकाशीय बिजली चमकने के साथ बारिश के साथ तीव्र से तीव्र दौर होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, पिथोरागढ़ एवं अल्मोड़ा जिलों में कुछ स्थानों में एवं अन्य जिलों के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश एवं गर्जना के साथ बौछारें होने की संभावना है।

उधर, मंगलवार को प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई। दून का तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा 34.2 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, विकासनगर में 48.5, नौगांव में 8.5, नैनीताल में 7.5, जानकी चट्टी में चार, नैनीडांडा में चार एमएस बारिश हुई।

यह भी पढ़ें 👉  # *बद्रीनाथ धाम में बड़ी कार्रवाई: थाली भेंट चोरी मामले में मंदिर समिति का कर्मी प्रमोद नौटियाल देहरादून से गिरफ्तार, SIT जांच में CCTV ने खोली पोल**

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते मंगलवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से ही मौसम साफ रहा और धूप खिली रही, अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार बादल छाए रहेंगे वर्षा की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *