Almora News :अल्मोड़ा पुलिस के कोतवाली रानीखेत टीम ने पोक्सो एक्ट के आरोपी गोबिन्दपुर से किया गिरफ्तार गुमशुदा नाबालिग बालिका बरामद

💠मामला-

दिनांक 13.08.2024 को तहसील क्षेत्र निवासी 01 व्यक्ति द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री की गुमशुदगी के सम्बन्ध में दी गई सूचना पर राजस्व क्षेत्र स्यालीखेत तहसील रानीखेत में एफआईआर पंजीकृत की गई थी। जिसे रेगुलर पुलिस को हस्तान्तरित किया गया था।    

श्री देवेन्द्र पींचा, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत व प्रभारी निरीक्षक रानीखेत को नाबालिग बालिका की शीघ्र बरामदगी व संलिप्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था ।

यह भी पढ़ें 👉  आस्था और लोक संस्कृति का संगम: बागेश्वर जनपद का प्रसिद्ध 'सनगाड़ नवमी मेला'-शंकर दत्त पाण्डेय

श्री विमल प्रसाद सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक रानीखेत श्री अशोक कुमार धनकड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी कर दिनांक 21.08.2024 को गोबिन्दपुर पनकोट अल्मोड़ा से गुमशुदा नाबालिग बालिका को अभियुक्त तारक चन्द्र के कब्जे से छुड़ाया गया और अभियुक्त को गिरफ्तार कर, पीड़िता के बयानों के आधार पर पंजीकृत अभियोग में बीएनएस की धारा 64(1) व 5/6 पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई है । 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड संस्कृत विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह: जब राज्यपाल ले. ज. गुरमीत सिंह ने संस्कृत में दिया संबोधन, हर कोई रह गया अचंभित

💠गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-

तारक चन्द्र उम्र 22 वर्ष पुत्र श्याम लाल निवासी ग्राम गोबिन्दपुर पनकोट पो० रमणा तहसील अल्मोडा जनपद अल्मोडा

💠रानीखेत पुलिस टीम-

1- प्रभारी निरीक्षक श्री अशोक कुमार धनकड़, कोतवाली रानीखेत

2-चौकी प्रभारी ताड़ीखेत, श्री बलबीर सिंह,

3- कांस्टेबल श्री संजीत कुमार

4. कांस्टेबल श्री अमित मलिक,

5 महिला होमगार्ड श्री ज्योति गोस्वामी