Uttrakhand News :कांग्रेस की ओर से हरकी पैड़ी से शुरू की गई केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा पद रक्षायात्रा

पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि बाबा केदार के नाम पर जो पाप भाजपा सरकार ने किया है, उस पर केवल कानून बनाने से काम नहीं चलेगा, बल्कि सरकार को देवभूमि की जनता से सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

बुधवार को हरकी पैड़ी से केदारनाथ धाम तक केदारनाथ मंदिर को लेकर कांग्रेस की ओर से शुरू की गई केदारनाथ धाम प्रतिष्ठा पद रक्षायात्रा पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि भाजपा सरकार एक तरफ तो धर्म की राजनीति करती है, दूसरी तरफ केदारनाथ धाम की छवि को धूमिल करने का काम कर रही है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​उत्तराखंड: सीएम धामी ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर 149 मेधावी छात्राओं को बांटे स्मार्टफोन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने कहा कि केदारनाथ सतयुग का सनातनी परंपरा की पहचान है। इसका व्यावसायीकरण किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। उन्होंने केदारनाथ के नाम पर धाम बनाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर करने की मांग की।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि पद यात्रा के माध्यम से देश और प्रदेश की जनता को बताया जाएगा कि जो सामाजिक समरसता की बात करते हैं, उनकी कथनी और करनी में कितना फर्क है। यात्रा गढ़वाल के अलग-अलग क्षेत्रों से होकर केदारनाथ में समाप्त होगी। इससे पूर्व हरकी पैड़ी पर कांग्रेस नेताओं ने गंगा माता का विधिवत पूजन किया।

यह भी पढ़ें 👉  ​डॉ. ढाल सिंह बिसेन बनाए गए उत्तराखंड के नए राज्यपाल ​लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह का स्थान लेंगे डॉ. बिसेन।

इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व विधायक रणजीत रावत, उपनेता भुवन कापड़ी, विधायक वीरेंद्र जाती, ममता राकेश, फुरकान अहमद, अनुपमा रावत, रवि बहादुर, मनोज तिवारी, लखपत बुटोला, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग, स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर, पूर्व महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, वरूण बालियान, निवर्तमान पार्षद राजीव भार्गव, कैलाश भट्ट आदि मौजूद रहे।