Weather Update :उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज भारी बारिश होने की संभावना,कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का येलो अलर्ट किया जारी

0
ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज (बुधवार) भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर चमोली और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

💠जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश होने के आसार हैंड

मौसम वैज्ञानिकों ने हिदायत देते हुए कहा कि बारिश के दौरान दिन के साथ रात के समय भी सतर्क रहें। खासकर संवेदनशील इलाकों में जहां भूस्खलन और चट्टान गिरने का अधिक खतरा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:नीट यूजी 2026: उत्तराखंड में फर्जी प्रमाणपत्रों पर सीएम धामी का बड़ा एक्शन, 8 अभ्यर्थियों का एडमिशन रद्द; सभी आरक्षित श्रेणी के प्रमाण पत्रों की होगी जांच

💠बारिश में हो रहा जलभराव, लोग परेशान

देहरादून नगर निगम वार्डों में नालियों की सफाई नहीं कर सका है। बरसात होने पर पानी लोगों के घरों और दुकानों में घुस रहा है। कौलागढ़ वार्ड के प्रेमपुरमाफी में जलभराव की समस्या हो रही है। थोड़ी सी बारिश में पूरी गली तालाब में तब्दील हो जाती है।

यह भी पढ़ें 👉  Almora News:SSJ विश्वविद्यालय में आर्यन छात्र संगठन ने रचा इतिहास, भास्कर गिरी गोस्वामी सचिव पद पर निर्विरोध निर्वाचित

पानी की निकासी का कोई इंतजाम नहीं है। बरसात में गली में पानी भरा रहता है। सामाजिक कार्यकर्ता विनोद जोशी ने इस समस्या के समाधान के लिए डीएम को पत्र लिखकर अवगत कराया।

💠अल्मोड़ा में आज का मौसम

बीते मंगलवार अल्मोड़ा जिले में सुबह से मौसम साफ रहा अल्मोड़ा जिले में आज मौसम विभाग के अनुसार बादलों की आवाजाही रहेगी सायंकाल कई स्थाने में हल्की वर्षा की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *