Almora News :अल्मोड़ा पुलिस के जवान ने श्री जागेश्वर धाम दर्शन करने आये श्रद्धालु का गुम हुए कीमती फोन को तलाश कर लौटाई उदास चेहरे की मुस्कान

आज श्री जागेश्वर धाम में दर्शन के लिये आये श्रद्धालु श्री नीरज चौहान निवासी चौहान पैलेस बद्रीनाथ का कीमती मोबाईल रियलमी 11 प्रो  भीड़ मे कही गुम हो गया था, नेटवर्क न होने के कारण काफी प्रयास के बाद भी उनकों गुम हुए फोन का पता नही चल पाया तो उन्होंने ड्यूटी में तैनान हेड कानि0 श्री तरुण पाण्डे को इसके बारे में बताया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand News:​उत्तराखंड: सीएम धामी ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर 149 मेधावी छात्राओं को बांटे स्मार्टफोन

ड्यूटीरत हेड  कांस्टेबल द्वारा लाउड स्पीकर से एनाउंसमेंट कर व आस-पास जानकारी जुटाकर गुम हुए कीमती मोबाईल को बरामद कर मोबाईल स्वामी श्री नीरज जी के सुपुर्द किया गया। 

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

मोबाईल स्वामी पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही से काफी खुश हुए और अल्मोड़ा पुलिस की कार्यप्रणाली की प्रशंसा की गई।