Uttrakhand News :विद्यालयी शिक्षा विभाग में भरी जाएंगी 11 हजार पदों पर भर्ती,अधिकारियों को शीघ्र भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के दिए निर्देश

मंत्री ने बोले-वर्तमान शैक्षणिक सत्र में ही सम्पन्न करें भर्ती प्रक्रिया

विभागीय समीक्षा बैठक के उपरांत अधिकारियों को दिये निर्देश

देहरादून, 09 जुलाई  विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत वर्तमान शैक्षणिक सत्र में विभिन्न संवर्ग के 11 हजार पदों को भरा जायेगा।

इसके लिये विभागीय अधिकारियों को शीघ्र भर्ती प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दे दिये गये हैं। जिसमें प्राथमिक शिक्षकों, माध्यमिक शिक्षकों, समग्र शिक्षा, प्रधानाचार्यों एवं चतुर्थ श्रेणी के पद शामिल हैं।

मंगलवार को शासकीय आवास में विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने विद्यालयी शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक की। जिसमें उन्होंने प्राथमिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा में लम्बे समय से विभिन्न सवंर्गों में रिक्त पड़े पदों को शीघ्र भरने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिये। उन्होंने ने बताया कि शिक्षा विभाग के अंतर्गत विभिन्न संवर्गों में लगभग 11 हजार पद रिक्त पडे हैं, जिनको वर्तमान शैक्षणिक सत्र में भरा जायेगा। जिसमें प्राथमिक शिक्षा के अंतर्गत शिक्षकों के 3900, माध्यमिक शिक्षा के तहत सहायक अध्यापकों के 1500, प्रवक्ता 700, प्रधानाचार्य 650, उप खण्ड शिक्षा 100, डायट के 624, समग्र शिक्षा के अंतर्गत सीआरपी-बीआरपी सहित विभिन्न संवर्ग के 1500 पद तथा चतुर्थ श्रेणी के लगभग 2500 पद भरे जायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  शारदीय नवरात्रि: अल्मोड़ा के मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, गूंजे मां के जयकारे अल्मोड़ा: देवभूमि उत्तराखंड में शक्ति की उपासना के महापर्व शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ हो गया है। पर्व के पहले दिन से ही अल्मोड़ा के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। सुबह से ही नगर के प्रसिद्ध नंदा देवी मंदिर समेत विभिन्न देवीलयों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है, जिससे पूरा क्षेत्र पूरी तरह भक्तिमय हो गया है। ऐतिहासिक नंदा देवी मंदिर में उमड़े भक्त उत्तराखंड की लोक आराध्य और कुमाऊँ-गढ़वाल की मुख्य संरक्षक देवी मां नंदा-सुनंदा के दर्शन के लिए अल्मोड़ा शहर के साथ-साथ दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भक्तों ने मंदिर पहुंचकर मां के चरणों में माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के पुजारी तारा दत्त जोशी ने बताया कि नवरात्रि के पहले दिन से ही भक्तों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। भक्तिमय माहौल और व्रत-अनुष्ठान मान्यता है कि उत्तराखंड में मां नंदा को मां पार्वती के स्वरूप के रूप में पूजा जाता है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में श्रद्धालु व्रत रखकर मां दुर्गा और भगवती नंदा की आराधना कर रहे हैं। घरों और मंदिरों में घटस्थापना के साथ विशेष अनुष्ठान शुरू हो गए हैं। वहीं, जगह-जगह दुर्गा पंडालों में माता की मनमोहक प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जिससे पूरे शहर में आध्यात्मिक और सांस्कृतिक उल्लास का वातावरण है। परंपरा के अनुसार, नौ दिनों तक चलने वाले इन अनुष्ठानों का समापन नवमी के दिन कन्या पूजन और विशाल भंडारे के साथ होगा।

मंत्री ने विभागीय समीक्षा बैठक में डायट की नियमावली शीघ्र तैयार करने, विद्यालयों में चल रहे निर्माण कार्यों में तेजी लाने, पीएम-श्री व कलस्टर विद्यालयों की अद्यतन स्थिति, आवंटित बजट के सापेक्ष बजट व्यय की अद्यतन स्थिति, प्राथमिक विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं यथा, भवन एवं कक्षा-कक्ष, फर्नीचर, पेयजल व्यवस्था, विद्युतीकरण, भोजनालय, शौचालय आदि की व्यवस्था को दुरस्त करने के निर्देश अधिकारियों को दिये।

यह भी पढ़ें 👉  ​डॉ. ढाल सिंह बिसेन बनाए गए उत्तराखंड के नए राज्यपाल ​लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह का स्थान लेंगे डॉ. बिसेन।

बैठक में निदेशक एससीईआरटी वंदना गर्ब्याल, निदेशक माध्यमिक महावीर सिंह बिष्ट, अपर परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा डॉ. मुकुल सती, संयुक्त निदेशक प्राथमिक शिक्षा रघुनाथ आर्य सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।