Uttrakhand News :मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे अपने पैतृक गांव हड़खोला, डीडीहाट,ग्रामवासियों से की भेंट

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आदि कैलाश में आयोजित योग कार्यक्रम में प्रतिभाग करने के पश्चात अपने पैतृक गांव हड़खोला, डीडीहाट पहुँचकर ग्रामवासियों से भेंट की।

यह भी पढ़ें 👉  गंगोलीहाट में जिलाधिकारी का कड़ा रुख: लापरवाही पर रजिस्ट्रार कानूनगो को स्पष्टीकरण, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

इस अवसर उन्होंने ग्रामवासियों के साथ वृक्षारोपण भी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड की संस्कृति, धरोहर और परंपरा आज भी हमारे गावों में देखी जा सकती है। पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन की धारा यहीं से बहती है। उन्होंने कहा कि गांव आना सदैव मन-मस्तिष्क को सुख प्रदान करने वाला होता है और भूली बिसरी स्मृतियों को जीवंत कर देता है.

Advertisement