Almora News :एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देशन में लमगड़ा पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान,सत्यापन हेतु भवन स्वामियों/ठेकदारों को किया जागरुक

लमगड़ा पुलिस ने बिना सत्यापन किरायेदार रखने वाले मकान मालिक व ठेकेदार पर की दस हजार की चालानी कार्यवाही 

💠सत्यापन हेतु भवन स्वामियों/ठेकदारों को किया जागरुक

श्री देवेन्द्र पींचा एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सत्यापन अभियान चलाकर बाहरी राज्यों/जनपदों से जनपद में कार्यरत/ निवासरत बाहरी व्यक्तियों/किरायेदारों/मजदूरों/फड़ फेरी व रेड़ी/ठेला लगाने वाले व्यक्तियों का शत प्रतिशत सत्यापन करने एवं बिना सत्यापन किरायेदार/मजदूर रखने पर सम्बन्धित के विरुद्ध कार्यवाही हेतु सख्त निर्देश दिये गये है। 

सीओ अल्मोड़ा श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में आज दिनांक-19.06.2024 को थानाध्यक्ष लमगड़ा श्री राहुल राठी के नेतृत्व में लमगड़ा पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में सघन सत्यापन अभियान चलाया गया।     

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भाजपा अपनाएगी नया फॉर्मूला: अब रायशुमारी और गुप्त पेटी से तय होंगे पार्टी प्रत्याशी, कार्यकर्ताओं की पसंद को मिलेगा महत्व

दौराने चैकिंग 01 मकान मालिक द्वारा बिना पुलिस सत्यापन के किरायेदार व  01 ठेकेदार को बिना सत्यापन मजदूर रखने पर दोनो के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए  5000- 5000/-  रु0 की नगद चालानी कार्यवाही गयी। साथ ही लोगो के किरायेदार सत्यापन के प्रति जागरुक करते हुए बिना पुलिस सत्यापन के किरायेदार/घरेलु नौकर आदि नहीं रखने के सख्त हिदायत दी गयी।

Advertisement